Sunday, May 13, 2012

Bhoolana Bhool Jaaoge-Forget Forgetting-भूलना भूल जाओगे


सामान्यतः लोग यह समझते हैं कि स्मरण शक्ति, बुद्धिमत्ता और शैक्षणिक क्षमता ईश्वर की ही देन है और इनमें वृद्धि की सम्भावना भी नहीं है। लेकिन यह यथार्थ नहीं है, जिस तरह आप शरीर-गठन करने और षट-बन्ध उदर विकसित करने हेतु व्यायाम-शाला जाते हैं, आसन, योग तथा कसरत करते हैं, पौष्टिक आहार लेते हैं और मन चाही  बलिष्ठ मांसल देह प्राप्त करते हैं, ठीक उसी तरह आप कई तरीकों से जैसे न्यूरोबिक्स (दिमाग़ी कसरत), स्मृति विज्ञान (निमोनिक्स) या समुचित पोषक तत्वों के सेवन से अपने मस्तिष्क की क्षमताओं में अभूतपूर्व वृद्धि कर सकते हैं। वैसे भी मानव के मस्तिष्क में अपार शक्ति संचित है। यह पुस्तक आपके हाथों में देखकर हम पूर्ण रूप से निश्चिंत हैं कि आप की स्मरण क्षमता मात्र कुछ ही दिनों में कई गुना अधिक हो जाएगी।
इसका अर्थ यह भी हुआ कि हमारे मस्तिष्क में अभी भी ऐसी अनेक शक्तियाँ या रहस्य हैं जिन्हें हमें अभी खोजना है। आजकल वैज्ञानिकों ने मस्तिष्क की क्षमताओं में अपार वृद्धि करने हेतु कई रहस्यमयी तकनीकों और पोषक तत्वों की खोज कर ली है। आज हम इन सारे रहस्यों से पर्दा उठा देंगे, आज हम सारे भेद खोल देंगे। आज आप जान जायेंगे कि मस्तिष्क किस प्रकार काम करता है, किस तरह आप स्वयं को बुद्धिमान, विद्वान और सफल बना सकते हैं तथा कैसे आप अपनी स्मरण शक्ति को चाकू की धार जैसा पैना बना सकते हैं। आज हम आपको यह भी बता देंगे कि कैसे आप हर परीक्षा में अपने सारे प्रतिद्वंदियों को पछाड़ कर सर्वोच्च अंक प्राप्त करेंगे तथा कैसे आप हर परीक्षा के प्रश्नपत्रों को चुटकियों में हल कर लेंगे। आप अनुभव करेंगे कि आज के बाद कैसे सफलता आपके कदम चूमेगी। आज हम और आप मिल कर आपकी सफलता के लिए नई इबारत लिख देंगे।
आज यहाँ हम कुछ स्मृति नियमों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे जिनका प्रयोग आपकी स्मरण शक्ति, विद्वता, पठन क्षमता, चतुराई, दूरदर्शिता, कल्पनाशीलता, सृजनात्मकता, एकाग्रता, परिपक्वता, निर्णय क्षमता, व्यवहार कुशलता, सहनशीलता, सकारात्मक प्रवृत्ति, मानसिक शांति, बुद्धिमत्ता और शैक्षणिक क्षमता में अभूतपूर्व, असीमित, अविश्वसनीय, अचूक तथा अपार वृद्धि करेगा ।
रविवार, 11 मार्च 2012 (21 फाल्गुण 1933)               -  एन एल श्रमण                                                        भूलना भूल जाओगेएन एल श्रमण के 50 वर्षों के निरन्तर अध्ययन, अनुभव, शोध, संगति एव कल्पना का सार संग्रह है। यह स्मृति शास्त्र नहीं अपितु स्मृति शस्त्र है। निमोनिक्स ("NE-mon'-आईसीएस") स्पष्ट कृत्रिम उपादान की एक प्रणाली का उपयोग कर स्मृति की सहायता करने की कला है। नियमों, वाक्यांशों, चित्र, संक्षिप्त कूट और अन्य विधियों की सहायता से नाम, तिथि, तथ्य और आंकड़े आदि को याद रखने में मदद करता है। निमोनिक्स लोगों को जानकारी प्राप्त करने के लिए एक त्वरित संदर्भ स्रोत या विशिष्ट विषयों के साथ मदद, और किसी के लिए सहायता का एक पुस्तकालय (शिक्षकों को विशेष रूप से) है। सामान्य में निमोनिक्स के बारे में जानकारी प्राप्त करने, इस विषय के उपयोग और प्रयोजन विस्तृतीकरण के लिए एक विस्तृत विवरण शामिल करने का प्रयत्न है।  इस पुस्तक की विषय वस्तु में 51 से अधिक विषयों जैसे नागरिक शास्त्र, इतिहास, भूगोल, गणित, बीज गणित, रेखा गणित, ठोस ज्यामिति, ज्यामिति, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, हिन्दी व अँग्रेज़ी भाषा एवं व्याकरण, खगोल विज्ञान, कृषि, वनस्पति शास्त्र, सामान्य ज्ञान, कम्प्यूटर विज्ञान, स्मृति शास्त्र, गुरु गणित, इलेक्ट्रॉनिक्स्, मीट्रिक प्रणाली वाणिज्य, अर्थशास्त्र व देश विदेश की जानकारी  के साथ-2 अन्य बहुमूल्य जानकारियाँ दी गयी हैं। इसकी विषय वस्तु को चार वर्ष या इससे अधिक की आयु का कोई भी व्यक्ति स्मरण कर सकता है।
Mnemonics Neatly Eliminate Man's 
Only Nemesis - Insufficient  Cerebral Storage“                                                                                 
भूलना भूल जाओगे
Forget Forgetting
इतिहास में ऐसी पुस्तक इससे पहले कभी भी किसी ने लिखने का प्रयास नहीं किया।  इस जैसी पोथी को लिखने में पीढ़ियाँ गुजर सकती हैं। लेखक ने मात्र साठ वर्षों के अनुभवों से इसे सम्पादित कर दिया है। इस पुस्तक  की विषय वस्तु  चार वर्ष या अधिक  आयु के व्यक्तियों द्वारा याद की जा सकती है। यह पुस्तक न केवल इक्यावन  से अधिक विषयों को याद करने का रास्ता दिखाती है अपितु  उससे सम्बंधित  तकनीकियों की जानकारी भी देती है। यह पुस्तक स्मरण शक्ति से सम्बंधित तमाम मिथकों को तोड़ती है। इस पुस्तक की दृष्टि में स्मरणशक्ति कोई दैवीय वरदान नहीं अपितु इसे थोड़े से प्रयास से कई गुणा बढ़ाया जा सकता है। इस पुस्तक में ऐसी जानकारियाँ दी गयी है जो इस पुस्तक के अतिरिक्त  अन्यत्र शायद ही कहीं उपलब्ध हो सकें। एक बार जब आप इस पुस्तक को पढ़ लेंगे तो आप को इस बात का पछ्तावा अवश्य हो सकता है कि यह पुस्तक आपको काफी पहले क्यों पढ़ने को नहीं मिली। इस पुस्तक को पढ़ने से आप अथाह आत्मविश्वास प्राप्त करेंगे, परीक्षा का नाम सुनकर आपका चेहरा खिल उठेगा, आपकी कमजोरियां खूबियों में बदल जायेंगी, ख्याति बढ़ेगी व आपकी जिन्दगी एकदम बदल जायेगी , आपकी अवस्था चाहे कुछ भी हो।
प्रकाशक: मेमोरी गुरु ऑफ़ इन्डिया
(भारत गणराज्य)

Sunday, January 8, 2012

वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग- A Motivation

वे चल-फिर नहीं पाते, लेकिन उनकी निगाह रहती है आकाशगंगाओं की चाल पर। वे बोल नहीं पाते, लेकिन उनकी बातों को जमाना खामोश होकर सुनता है। हां आज 70वां जन्मदिन है उन्हीं महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का, जिन्होंने यह साबित कर दिया है कि इच्छाशक्ति के आगे हर मुश्किल बौनी है। 8 जनवरी 1942 को आक्स्फ़ोर्ड (इंग्लैंड) में जन्में स्टीफन में बचपन से ही भौतिकी और गणित के कठिन प्रश्नों को आसानी से हल करने की क्षमता थी। यही प्रतिभा उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में ले गई। आज ब्रह्माण्ड अध्ययन, भौतिकी और गणित में उनका योगदान अतुलनीय है। स्टीफन मुख्यत: कॉस्मोलॉजी के क्षेत्र में योगदान की वजह से जाने जाते हैं जिसके अंतर्गत ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति, संरचना और स्पेस-टाइम रिलेशनशिप के बारे में अध्ययन किया जाता है। उन्होंने थ्योरी ऑफ बिग बैंग और ब्लैक होल्स को नए सिरे से परिभाषित किया है। स्टीफन की जिजीविषा का असली सफर तब शुरू हुआ, जब वह अपने शरीर पर नियंत्रण खो चुके थे। 21 वर्ष की उम्र में ही उन्हें मांसपेशियों के असाध्य लकवे ने घेर लिया था। डॉक्टरों ने कहा, कि अब वे केवल 2 साल के मेहमान हैं, लेकिन स्टीफन ने यह सोच लिया था कि मैं बीमारी से नहीं मरूंगा, जिंदा रहूंगा और इस बीमारी को हरा दूंगा। उन्होंने फैसला किया कि जीवन में जितना भी बुरा समय आएगा वे उसे पूरी जिंदादिली से जिएंगे। यही कारण है कि उन्होंने अपनी पढ़ाई को जारी रखा। हालांकि यह सब करना आसान नहीं था। उनके अंगों ने उनका साथ छोड़ दिया था। धीरे-धीरे उनकी जुबान भी बंद हो गई। अब वे न चल-फिर सकते थे और न ही अपनी बात को बोलकर किसी से शेयर कर सकते थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने 30 सालों तक कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में गणित के प्रोफेसर का पद संभाला। स्टीफन की शारीरिक स्थिति जैसे-जैसे खराब होती गई, उनकी बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन और उपलब्धियों का क्रम बढ़ता गया। बोलने की क्षमता खोने के बाद इलेक्ट्रॉनिक वॉइस सिंथेसाइजर की सहायता से उन्होंने ब्रंााण्ड के रहस्य दुनिया को बताए। उन्होंने छह किताबें लिखीं। वर्ष 2009 में उन्हें प्रेसिडेंशियल मैडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया, जो अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। स्टीफन ने इच्छाशक्ति के बल पर न केवल मौत को हराया, बल्कि जिंदगी की वह जंग भी जीती, जिसे जीने की कल्पना भी कोई नहीं कर सकता। जिस स्थिति में लोग मौत की कामना करते हैं, स्टीफन ने जिंदगी के लिए दुआएं की, क्योंकि वह सृष्टि के कई अनसुलझे रहस्यों को सामने लाना चाहते हैं। दुनिया के बड़े से बड़े सवालों के जवाब देने वाले स्टीफन खुद इन दिनों एक सवाल दुनिया से पूछ रहे हैं। उन्होंने याहू पर यह प्रश्न छोड़ा है, जिस तरह की आर्थिक, राजनैतिक और प्राकृतिक समस्याओं से हम गुजर रहे हैं, आने वाले 100 सालों में अपना अस्तित्व कैसे कायम रख पाएंगे? स्टीफन हॉकिंग का यह प्रश्न बताता है कि वह न केवल एक काबिल वैज्ञानिक हैं, बल्कि संसार के लिए एक करुणामय हृदय भी रखते हैं, जिसकी वेदना वह अपनी जुबान से व्यक्त तक नहीं कर सकते!

Thursday, October 20, 2011

Few Mnemonics ~ IAS OUR DREAM

Few Mnemonics ~ IAS OUR DREAM

1 से 10 तत्व

हाईड्रो हेली लीथी बेरी,

बोर कार्बन नित रोती है।

अक्स फ़ूल को नयन रखे ये नकचढ़ी,

आवर्त सारणी आवर्त सारणी।

आवर्त सारणी आवर्त सारणी ॥

1 -- हाइड्रोजन -- H – Hydrogen 2 -- हिलियम -- He – Helium 3 -- लिथियम -- Li – Lithium 4 -- बेरिलियम -- Be – Beryllium 5 -- बोरॉन् -- B – Boron 6 -- कार्बन -- C – Carbon 7 -- नाइट्रोजन -- N – Nitrogen 8 -- ऑक्सीजन -- O – Oxygen 9 -- फ्लोरीन -- F – Fluorine 10 -- नियोन -- Ne – Neon

11 से 20 तत्व

सोडा मग मे अल सीली लायी,

फ़ुसफ़ुस गंधक क्लोरीन मिलायी ।

मिल गया अरगो में पोटाश औ चूनी ॥

आवर्त सारणी आवर्त सारणी ।

आवर्त सारणी आवर्त सारणी ॥

11 -- सोडियम -- Na -- Sodium (लैटिन शब्द 'Natrium' से) 12 -- मैग्नेशियम -- Mg – Magnesium 13 -- एल्युमिनियम -- Al – Aluminium 14 -- सिलिकॉन -- Si – Silicon 15 -- फास्फोरस -- P – Phosphorus 16 -- गन्धक -- S – Sulfur 17 -- क्लोरीन -- Cl – Chlorine 18 -- ऑर्गन -- Ar – Argon 19 -- पोटैशियम -- K -- Potassium (जर्मन भाषा के शब्द 'Kalium' से) 20 -- कैल्शियम -- Ca -- Calcium

Thursday, March 10, 2011

आवर्त सारणी

आवर्त सारणी

1 से 10 तत्व

हाईड्रो हेली लीथी बेरी

बोर कार्बन नित रोती है

अक्स फ़ूल को नयन रखे ये नकचढ़ी

आवर्त सारणी आवर्त सारणी

1 -- हाइड्रोजन -- H – Hydrogen 2 -- हिलियम -- He – Helium 3 -- लिथियम -- Li – Lithium 4 -- बेरिलियम -- Be – Beryllium 5 -- बोरॉन् -- B – Boron 6 -- कार्बन -- C – Carbon 7 -- नाइट्रोजन -- N – Nitrogen 8 -- ऑक्सीजन -- O – Oxygen 9 -- फ्लोरीन -- F – Fluorine 10 -- नियोन -- Ne – Neon

11से20तत्व

सोडा मग मे अल सीली लायी

फ़ुसफ़ुस गंधक क्लोरीन मिलायी

मिल गया अरगो में पोटाश औ चूनी

आवर्त सारणी आवर्त सारणी

11 -- सोडियम -- Na -- Sodium (लैटिन शब्द 'Natrium' से) 12 -- मैग्नेशियम -- Mg – Magnesium 13 -- एल्युमिनियम -- Al – Aluminium 14 -- सिलिकॉन -- Si – Silicon 15 -- फास्फोरस -- P – Phosphorus 16 -- गन्धक -- S – Sulfur 17 -- क्लोरीन -- Cl – Chlorine 18 -- ऑर्गन -- Ar – Argon 19 -- पोटैशियम -- K -- Potassium (जर्मन भाषा के शब्द 'Kalium' से) 20 -- कैल्शियम -- Ca -- Calcium

21से30 तत्व

स्कन्द नक्षत्र में टाईटेनिक पर बैठ वन्दना

क्रोम पहिनकर मनगनेश से लोहा लेकर

कोबरा निकल तांबे में कर गया सिंक

आवर्त सारणी आवर्त सारणी

21 -- स्काण्डियम -- Sc – Scandium 22 -- टाइटानियम -- Ti – Titanium 23 -- वनेडियम -- V – Vanadium 24 -- क्रोमियम -- Cr – Chromium 25 -- मैंगनीज -- Mn – Manganese 26 -- लोहा -- Fe -- Iron (लैटिन शब्द 'Ferrum' से) 27 -- कोबाल्ट -- Co – Cobalt 28 -- निकेल -- Ni – Nickel 29 -- ताम्र -- Cu -- Copper (लैटिन शब्द 'Cuprum' से) 30 -- जस्ता -- Zn – Zinc

31से40 तत्व

गली में जर्मन शन्खिया बेंचे

ब्रह्म कृपाण रूबी को देखे

स्ट्रान्ग यात्री ज़िरकोनी में करे गड़बड़ी

आवर्त सारणी आवर्त सारणी

31 -- गैलियम -- Ga – Gallium 32 -- जर्मेनियम -- Ge – Germanium 33 -- आर्सेनिक -- As – Arsenic 34 -- सेलेनियम -- Se – Selenium 35 -- ब्रोमिन -- Br – Bromine 36 -- क्रिप्टन -- Kr – Krypton 37 -- रुबिडियम -- Rb – Rubidium 38 -- स्ट्रोन्सियम -- Sr – Strontium 39 -- इत्रियम -- Y – Yttrium 40 -- जर्कोनियम -- Zr -- Zirconium

41से50 तत्व

नायाब माली टेकू रुठ गया

रोड पर पलड़े में चान्दी लेकर बैठ गया

कदम्ब डाल पर इन्दू टीने में ले गयी भर

आवर्त सारणी आवर्त सारणी

41 -- नायोबियम -- Nb – Niobium 42 -- मोलिब्डेनम -- Mo – Molybdenum 43 -- टेक्निशियम -- Tc -- Technetium 44 -- रुथेनियम -- Ru – Ruthenium 45 -- रोडियम -- Rh – Rhodium 46 -- पलाडियम -- Pd – Palladium 47 -- चाँदी -- Ag -- Silver (लैटिन शब्द 'Argentum' से) 48 -- काडमियम -- Cd – Cadmium 49 -- इण्डियम -- In – Indium 50 -- त्रपु -- Sn -- Tin (लैटिन शब्द 'Stannum' से)

51 से 60 तत्व

अन्टी बेली आयोडीन का जिन्नान लाया

शीशी बैरी लठ्ठा शेरी

प्रसाद नवोदय ताश के पत्ते खा गया

आवर्त सारणी आवर्त सारणी

51 -- एन्टिमोनी -- Sb -- Antimony (लैटिन शब्द ' Stibium' से) 52 -- टेलुरियम -- Te – Tellurium 53 -- आयोडिन -- I – Iodine 54 -- ज़ेनान -- Xe – Xenon 55 -- सीज़ियम -- Cs – Caesium 56 -- बेरियम -- Ba – Barium 57 -- लाञ्थनम -- La – Lanthanum 58 -- सेरियम -- Ce – Cerium 59 -- प्रासियोडाइमियम -- Pr -- Praseodymium 60 -- नियोडाइमियम -- Nd – Neodymium

61से 70 तत्व

प्रोमोशन की समरी में यूरो गाड़ो

तरबी डिस्पोजल कर दो होली में

अरबी थुल-2 इटर-2 कर करे गड़बड़ी

आवर्त सारणी आवर्त सारणी

71 -- लुटेटियम -- Lu – Lutetium 72 -- हाफ्नियम -- Hf – Hafnium 73 -- टाण्टलम -- Ta – Tantalum 74 -- टंग्स्टन -- W -- Tungsten (जर्मन भाषा के शब्द 'Wolfram' से)) 75 -- रेनियम -- Re – Rhenium 76 -- अस्मियम -- Os – Osmium 77 -- इरिडियम -- Ir – Iridium 78 -- प्लाटिनम -- Pt – Platinum 79 -- सोना -- Au -- Gold (लैटिन शब्द 'Aurum' से) 80 -- पारा -- Hg -- Mercury (लैटिन शब्द 'Hydragyrum' से)

1से80 तत्व

लूटे हाफ़े टुंटा टंगा रानी ओस नहाए

इरीडी में पलटे सोना पारा ऊपर जाए

अस्सी का अब बूढ़ा होकर हम क्या है पड़ी

आवर्त सारणी आवर्त सारणी

71 -- लुटेटियम -- Lu – Lutetium 72 -- हाफ्नियम -- Hf – Hafnium 73 -- टाण्टलम -- Ta – Tantalum 74 -- टंग्स्टन -- W -- Tungsten (जर्मन भाषा के शब्द 'Wolfram' से)) 75 -- रेनियम -- Re – Rhenium 76 -- अस्मियम -- Os – Osmium 77 -- इरिडियम -- Ir – Iridium 78 -- प्लाटिनम -- Pt – Platinum 79 -- सोना -- Au -- Gold (लैटिन शब्द 'Aurum' से) 80 -- पारा -- Hg -- Mercury (लैटिन शब्द 'Hydragyrum' से)

81से 90 तत्व

थाली शीशा बिस्कुट पोलो

अष्ट्धातु की राडो पहनो

फ़्रान्स रेडियम एक्टिंग थोड़ी

आवर्त सारणी आवर्त सारणी

81 -- थैलियम -- Tl – Thallium 82 -- सीसा -- Pb -- Lead (लैटिन शब्द 'Plumbum' से) 83 -- बिस्मथ -- Bi – Bismuth 84 -- पोलोनियम -- Po – Polonium 85 -- एस्टाटिन -- At – Astatine 86 -- रेडन -- Rn – Radon 87 -- फ्रान्सियम -- Fr – Francium 88 -- रेडियम -- Ra – Radium 89 -- एक्टिनियम -- Ac – Actinium 90 -- थोरियम -- Th – Thorium

91से100तत्व

परे ताकती यूरेनस नेप्चून प्लूटो

अमरीकन क्यूरी पहिने बरका

केलफ़ोर्निया में आइंसटीन सुनाये फ़रमानी

आवर्त सारणी आवर्त सारणी

91 -- प्रोटैक्टीनियम -- Pa – Protactinium 92 -- युरेनियम -- U – Uranium 93 -- नेप्ट्यूनियम -- Np – Neptunium 94 -- प्लूटोनियम -- Pu – Plutonium 95 -- अमेरिशियम -- Am – Americium 96 -- क्यूरियम -- Cm – Curium 97 -- बर्केलियम -- Bk – Berkelium 98 -- कैलीफोर्नियम -- Cf – Californium 99 -- आइन्स्टाइनियम -- Es – Einsteinium 100 -- फर्मियम -- Fm – Fermium

101से 112 तत्व

मंडल जीता नोबल लारेंस शहर में

डुबनी शीबो बोहरी बैठी हासिम मीटर देखे।

डरमस्त रो इंतजार में कापर्निकस छड़ी

आवर्त सारणी आवर्त सारणी

101 -- मेण्डेलीवियम -- Md – Mendelevium 102 -- नोबेलियम -- No – Nobelium 103 -- लॉरेंशियम -- Lr – Lawrencium 104 -- रुथरफोर्डियम -- Rf – Rutherfordium 105 -- डब्नियम -- Db – Dubnium 106 -- सीबोर्गियम -- Sg – Seaborgium 107 -- बोरियम -- Bh – Bohrium 108 -- हसियम -- Hs – Hassium 109 -- मेइट्नेरियम -- Mt – Meitnerium 110 -- डार्म्स्टेडशियम -- Ds – Darmstadtium 111 -- रॉन्टजैनियम -- Rg – Roentgenium 112 -- उनउनबियम -- Uub – Copernicium

113से 118 तत्व

अन अन करती तिरियम क्वाडो

पैन्टी हेक्सी लाये

सेप्टी आठ घाघरा पहिने रहे खड़ी

आवर्त सारणी आवर्त सारणी

113 -- उनउनट्रियम -- Uut – Ununtrium 114 -- उनउनक्वाडृयम -- Uuq – Ununquadium 115 -- उनउनपैन्शियम -- Uup – Ununpentium 116 -- उनउनहैक्षियम -- Uuh – Ununhexium 117 -- उनउनसैप्क्षियम -- Uus – Ununseptium 118 -- उनउनऑक्षियम -- Uuo -- Ununoctium